छतीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला : IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद - Update Now News

छतीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला : IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

 

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, नक्सलियों ने पुलिस के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, इसमें 11 जवान शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल गश्ती पर निकला था, तभी उसकी माओवादियों से मुठभेड़ हो गई, इस दौरान माओवादियों ने आईईडी के जरिए पुलिस के वाहन को उड़ा दिया, इस मुठभेड़ में 11 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली भी घायल हुए हैं।
बताया गया है कि बारिश के चलते कई पुलिस जवान फंस गए थे, जिन्हें लेने के लिए पुलिस का दल वाहन से गया हुआ था और इसी दौरान माओवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई।
केन्द्रीय गृह अमित शाह ट्ववीट कर कहा दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध हूं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]