कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के करीब: एबीपी/सी-वोटर एग्जिट पोल - Update Now News

कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत के करीब: एबीपी/सी-वोटर एग्जिट पोल

 

नई दिल्ली। एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर द्वारा किए गए एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में बहुमत हासिल करने के करीब है। पहले के अनुमानों के विपरीत सत्तारूढ़ भाजपा अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करती प्रतीत हो रही है, हालांकि वह कांग्रेस से पीछे है और सत्ता में बने रहने की संभावना नहीं है। त्रिकोणीय मुकाबले में जद (एस) के काफी कमजोर होने की संभावना जताई जा रही है। एबीपी/सी-वोटर एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार चुनाव में कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिलने की उम्मीद है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 113 सीटों की आवश्यकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को 41.1 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो 2018 के मुकाबले 3.1 प्रतिशत अधिक है।
सत्तारूढ़ भाजपा का प्रदर्शन पहले के अनुमान से अच्छा प्रतीत हो रहा है। मार्च और अप्रैल में किए गए सी-वोटर ओपिनियन पोल ने भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी भावनाओं का संकेत दिया था। लेकिन लगता है कि पार्टी इससे काफी हद तक उबर गई है।
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 83 से 95 सीटों के बीच जीत का अनुमान है। 2018 में पार्टी ने 104 सीटें जीती थीं। भाजपा के लिए अनुमानित वोट शेयर 38.3 प्रतिशत है, जो कि 2018 के उसके 36 प्रतिशत वोट शेयर से 2.3 प्रतिशत अधिक है।
कांग्रेस और बीजेपी दोनों के वोट शेयर में बढ़त के साथ जद (एस) को झटका लगता प्रतीत हो रहा है। पार्टी को 14.6 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जो 2018 की तुलना में 3.4 प्रतिशत कम है। पार्टी को 21 से 29 सीटों पर जीतने का अनुमान है। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]