किरण रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय वापस ले लिया - Update Now News

किरण रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय वापस ले लिया

 

किरण रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय वापस ले लिया

नई दिल्ली । किरण रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया । बघेल को कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के पद से हटाकर अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस दूसरे बदलाव को भी मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि, इससे कुछ घंटे पहले आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रियों के दायित्व में बदलाव को मंजूरी देते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरण रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया है, वहीं रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेघवाल को उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन,

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱TMC के बागी सांसद NCPI में करेंगे विलय, NDA को देंगे समर्थन, लोकसभा स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह मांगी कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसदों में से 20 बागी सांसदों का गुट त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय का ऐलान किया। बागी […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]