बंगाल सरकार ने घोटाले से जुड़े अदालती मामलों पर 292 करोड़ खर्च किए : शुभेंदु - Update Now News

बंगाल सरकार ने घोटाले से जुड़े अदालती मामलों पर 292 करोड़ खर्च किए : शुभेंदु

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले दो वर्षो में विभिन्न घोटालों से संबंधित अदालती मामलों पर 292 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, खासकर ऐसे मामलों की केंद्रीय एजेंसी को जांच की अनुमति देने वाले आदेशों को चुनौती देने के लिए। अधिकारी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “जबकि राज्य के खजाने से 292 करोड़ रुपये निकाले गए हैं, तृणमूल कांग्रेस ने एक पार्टी के रूप में अज्ञात स्रोतों से चुनावी बांड के जरिए एकत्र किए गए धन से 32 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह राज्य सरकार और पार्टी ने मिलकर घोटाले से संबंधित कोर्ट में चल रहे मामलों पर पिछले दो साल में 330 करोड़ रुपये खर्च किए। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि इतने बड़े खर्च से पता चलता है कि राज्य सरकार अपने भ्रष्ट आचरण और अपराधियों को बचाने के लिए कितनी बेताब है। अधिकारी ने कहा, “यह तब हो रहा है, जब राज्य सरकार धन की कमी के कारण जनता की भलाई के लिए आवश्यक व्यय के लिए धन खर्च करने में असमर्थ है। विपक्ष के नेता ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का नाम बदलने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को पत्र भी लिखा है।

×
Date : 23 May 2023 Posted By : EDITOR
बंगाल सरकार ने घोटाले से जुड़े अदालती मामलों पर 292 करोड़ खर्च किए : शुभेंदु
News Image

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले दो वर्षो में विभिन्न घोटालों से संबंधित अदालती मामलों पर 292 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, खासकर ऐसे मामलों की केंद्रीय एजेंसी को जांच की अनुमति देने वाले आदेशों को चुनौती देने के लिए। अधिकारी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा, "जबकि राज्य के खजाने से 292 करोड़ रुपये निकाले गए हैं, तृणमूल कांग्रेस ने एक पार्टी के रूप में अज्ञात स्रोतों से चुनावी बांड के जरिए एकत्र किए गए धन से 32 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह राज्य सरकार और पार्टी ने मिलकर घोटाले से संबंधित कोर्ट में चल रहे मामलों पर पिछले दो साल में 330 करोड़ रुपये खर्च किए। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि इतने बड़े खर्च से पता चलता है कि राज्य सरकार अपने भ्रष्ट आचरण और अपराधियों को बचाने के लिए कितनी बेताब है। अधिकारी ने कहा, "यह तब हो रहा है, जब राज्य सरकार धन की कमी के कारण जनता की भलाई के लिए आवश्यक व्यय के लिए धन खर्च करने में असमर्थ है। विपक्ष के नेता ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) का नाम बदलने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को पत्र भी लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]