नीता-मुकेश अंबानी के परिवार में फिर गूंजी किलकारी - Update Now News

नीता-मुकेश अंबानी के परिवार में फिर गूंजी किलकारी

 

मुंबई। देश के अमीरों में टॉप पर रहने वाले अंबानी परिवार में एक और खुशखबरी आई है, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को एक और दादा-दादी बनने का मौका मिला है। अंबानी परिवार में एक सदस्य बढ़ गया है। उनके बड़े बेटे और बहू आकाश और श्लोका ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। अंबानी परिवार में नन्हीं परी की किरकारियां गूंज उठी हैं। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। परिवार में इसके बाद से ही खुशियों का माहौल बन गया है। हर कोई अब इस लड़की की एक झलक पाने के लिए बेताब रहेगा। जानकारी एक लिए आपको बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने आज यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। बता दें कि 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब एक बेटी के आने से यह परिवार पूरा हो गया है। आकाश अंबानी के दूसरी बार पिता बनते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। अंबानी परिवार में छोटी छोटी चीजों पर जश्न होता है, ऐसे में ये ख़ुशी तो वाकई बड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]

संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियांक खरगे को दिखाया आइना नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा लिखे गए खुले पत्र पर विश्व हिंदू […]