Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए फिर छटपटाया पाकिस्तान - Update Now News

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए फिर छटपटाया पाकिस्तान

श्रीलंका पर निकाली BCCI की भड़ास, ठुकरा दी पेशकश

नई दिल्ली:  एशिया कप (Asia Cup 2023) अब ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन इसकी मेजबानी का निर्णय अभी नहीं निकल पाया है. यूं तो 2023 में टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी. लेकिन सुरक्षा के चलते बीसीसीआई ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद से लगातार एशिया कप मुद्दा विकराल रूप लेता जा रहा है. अब बीसीसीआई से खफा पीसीबी ने अपनी भड़ास श्रीलंका क्रिकेट पर निकाल दी है. अब कई लोगों के मन में सवाल होगा श्रीलंका ने ऐसा क्या कर दिया? दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप को होस्ट करने के लिए श्रीलंका ने एक कदम आगे बढ़ाया था. इसके बाद से ही श्रीलंका क्रिकेट पीसीबी के सर चढ़कर बोला है. इस बात का अंदाजा पीटीआई की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. इस रिपोर्ट की मानें तो श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पाकिस्तान के सामने वनडे सीरीज का सुझाव रखा था. लेकिन श्रीलंका की इस पेशकश को पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने ठुकरा दिया है. पाकिस्तान किसी भी हाल में एशिया कप की मेजबानी छोड़ने के विचार में नहीं है. हालांकि, पाकिस्तान ने एसीसी की बैठक के दौरान हाइब्रिड मॉडल से मैच खेलने का सुझाव रखा था. जिसमें पाकिस्तान ने कम से कम 4 मैच की मेजबानी की पेशकश दी थी. लेकिन बीसीसीआई को इससे संतुष्टि नहीं मिली और वह अपने फैसले पर डटे रहे.

×
Date : 04 June 2023 Posted By : EDITOR
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए फिर छटपटाया पाकिस्तान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]