Haryana CM Manohar Lal met PM Modi

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात

 

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और साथ ही 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में पूरी हुई केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें हरियाणा में कुछ बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने का निमंत्रण भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में जलभराव तथा बाढ़ जैसी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में बारिश अच्छी हुई है और हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादा बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी हरियाणा में आ गया है। ज्यादा जलभराव वाले निचले स्थानों से लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को बरसात के कारण यमुना नदी का पानी तीन लाख 60 हजार क्यूसिक को छू गया था लेकिन आज यमुना का जल स्तर तीन लाख क्यूसिक से नीचे आ गया है और मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब अगले कुछ दिनों में राज्य में बरसात कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]