State Youth Commission President Dr. Nishant Khare hard work

MP: आदिवासी युवाओं को रोजगार देने या स्वरोजगार से जोड़ने की योजना पर अमल होगा – डॉ निशांत खरे

 

आदिवासी युवाओं को रोजगार देने या स्वरोजगार से जोड़ने की योजना पर अमल होगा – डॉ निशांत खरे

विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के 20 जिलों में छुट्टी
-प्रदेश के युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे के प्रयत्नों से यह संभव हो पाया
– इसी दिन युवाओं को रोजगार देने का कार्यक्रम भी आयोजित

इंदौर। प्रदेश के युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे की मेहनत रंग ला रही है। गत कई वर्षों से आदिवासी क्षेत्रों में लगातार काम करने के कारण उनका आदिवासी क्षेत्रों में जीवंत संपर्क है। मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद भी उन्होंने आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के उत्थान और रोजगार के लिए लगातार प्रयत्न किए। उनकी ही प्रयासों के फलस्वरूप अब राज्य सरकार 4 अगस्त को प्रदेश के 20 आदिवासी जिलों में विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी घोषित करने जा रही है। इसके साथ ही इन सभी जिलों के लगभग 280000 आदिवासी युवाओं को रोजगार देने या स्वरोजगार से जोड़ने की योजना पर अमल होगा। स्वयं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर निशांत खरे ने न केवल आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न ने योजनाओं का संचालन किया है बल्कि आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए स्वयं प्रयत्न किए हैं यही कारण है कि प्रदेश के सभी आदिवासी जिलों में डॉ निशांत खरे की अलग ही पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड प्रारंभ, पैक्स समितियों में सदस्यता वृद्धि महाअभियान का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुरू की किसानों के लिए टोल फ्री – 155253 सीएम किसान हेल्पलाइन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

यूरोप जाते समय यूएई में थोड़ी देर रुक सकते हैं पीएम मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱यूरोप जाते समय यूएई में थोड़ी देर रुक सकते हैं पीएम मोदी पश्चिम एशिया में होने वाला है बड़ा खेल नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह नॉर्वे में आयोजित भारत नॉर्डिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यूरोप यात्रा पर जा रहे हैं और तभी उनके संयुक्त अरब अमीरात […]