81 lakh property of criminal Anil Dujana gang member attached

कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना गैंग के सदस्य की 81 लाख की संपत्ति कुर्क

 

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखी है। अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य की 81 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। कुख्यात अनिल दुजाना व सुंदर भाटी गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के अंतर्गत अनिल दुजाना गैंग के सदस्य अनिल राणा की संपत्ति कुर्क की गई। अनिल राणा, बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला था, जो वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 11 डी-226 फर्स्ट फ्लोर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। गौतमबुद्धनगर में बादलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 457/2019 की विवेचना थाना प्रभारी बिसरख द्वारा की जा रही है। मुकदमे से संबंधित अचल संपत्ति फ्लैट नंबर-201, उत्सर्ग गर्वमेंट, सेक्टर 65, थाना आदर्श नगर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा को चिन्हित कर कुर्क किया गया। जिसकी अनुमानित लागत 81,22,500 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]