Group on 3rd September at Pritamlal Dua Auditorium

MP: मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप : प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या का आयोजन 3 सितंबर (रविवार) को

 

मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा 3 सितंबर 2023 (रविवार) को

प्रीतमलाल दुआ सभागार मे रविवार को संगीत संध्या

सांसद लालवानी होगे मुख्य अतिथि

फनकारो को किया जाएगा सम्मानित

इंदौर : पंजीयन संस्था मालवा सुर संगम एव सांस्कृतिक सोसाइटी उज्जैन के अन्तर्गत मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा 3 सितंबर 2023 (रविवार) को इंदौर स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संगीत संध्या मे इंदौर,उज्जैन, देवास,भोपाल,मंदसौर, झाबुआ, खरगोन,आगर मालवा सुसनेर और आसपास के फनकार इंदौर के श्रोताओ के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुनील पटेल ने बताया कि फनकारो मे भारत सरकार के अधिकारी,डॉक्टर, इंजीनियर, वकील,व्यवसायी शामिल है। संगीत संध्या मे तकरीबन 30 गायक /गायिका अपनी प्रस्तुति देगे। संगीत का सिलसिला दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे इंदौर सांसद  शंकर लालवानी शिरकत करेगे। संस्था के डायरेक्टर एवं अध्यक्ष दिलीप सिंह परमार तथा श्रीमती शीतल सिसोदिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री दारासिंह चौधरी उज्जैन को “मालवा किशोर अवार्ड” के साथ ही सभी फनकारों को मालवा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मे मालवा सुर संगम म्यूजिकल परिवार इंदौर के संरक्षक श्री हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री गोपाल नवाल, सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित रहेंगे। संयोजक सुनील पटेल ने गीत-संगीत का लुत्फ उठाने के लिए शहर के सम्मानीय संगीत प्रेमियो और गुणीजनों से अपील की है।

×
Date : 02 September 2023 Posted By : EDITOR
MP: मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप : प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या का आयोजन 3 सितंबर (रविवार) को
News Image

 

मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा 3 सितंबर 2023 (रविवार) को

प्रीतमलाल दुआ सभागार मे रविवार को संगीत संध्या

सांसद लालवानी होगे मुख्य अतिथि

फनकारो को किया जाएगा सम्मानित

इंदौर : पंजीयन संस्था मालवा सुर संगम एव सांस्कृतिक सोसाइटी उज्जैन के अन्तर्गत मालवा सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप इंदौर द्वारा 3 सितंबर 2023 (रविवार) को इंदौर स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संगीत संध्या मे इंदौर,उज्जैन, देवास,भोपाल,मंदसौर, झाबुआ, खरगोन,आगर मालवा सुसनेर और आसपास के फनकार इंदौर के श्रोताओ के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सुनील पटेल ने बताया कि फनकारो मे भारत सरकार के अधिकारी,डॉक्टर, इंजीनियर, वकील,व्यवसायी शामिल है। संगीत संध्या मे तकरीबन 30 गायक /गायिका अपनी प्रस्तुति देगे। संगीत का सिलसिला दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे इंदौर सांसद  शंकर लालवानी शिरकत करेगे। संस्था के डायरेक्टर एवं अध्यक्ष दिलीप सिंह परमार तथा श्रीमती शीतल सिसोदिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री दारासिंह चौधरी उज्जैन को "मालवा किशोर अवार्ड" के साथ ही सभी फनकारों को मालवा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम मे मालवा सुर संगम म्यूजिकल परिवार इंदौर के संरक्षक श्री हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री गोपाल नवाल, सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित रहेंगे। संयोजक सुनील पटेल ने गीत-संगीत का लुत्फ उठाने के लिए शहर के सम्मानीय संगीत प्रेमियो और गुणीजनों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित होगा मंदिरों से जुड़ी भूमियों का उपयोग, मंदिर व्यवस्था की बेहतरी के लिए किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई श्रीकृष्ण पाथेय न्यास कार्यसमिति की बैठक भोपाल : […]