Hindu girl admitted in hospital in Pakistan was gang raped

पाकिस्तान के अस्पताल में भर्ती हिंदू युवती से डॉक्टर और स्टाफ ने किया गैंगरेप

 

कराची। पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुल्म जारी है। आए दिन हिंदू महिलाओं और बच्चियों को अगवा कर जबरन निकाह करने की खबरें आती हैं। हिंदुओं की हत्या की घटनाएं भी पाकिस्तान में होती हैं। ताजा मामला और दर्दनाक है। सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय की एक युवती से हैवानियत की घटना हुई है। ये हिंदू युवती किडनी की मरीज थी। वो अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हुई थी। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने इस हिंदू युवती से रेप किया। हिंदू युवती की हालत इससे और बिगड़ गई। उसकी मौत होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक हिंदू युवती से रेप का आरोपी डॉक्टर और अस्पताल का बाकी स्टाफ फरार है। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक हिंदू युवती से रेप की वारदात सिंध प्रांत के टंडो मोहम्मद खान स्थित इंडस अस्पताल में हुई। युवती ने पुलिस को बताया है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे नशे की दवा दे दी। जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद डॉक्टर और अस्पताल के कुछ स्टाफ ने उससे गैंगरेप किया। होश में आने के बाद हिंदू युवती ने अपने घरवालों को वाकया बताया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस कह रही है कि इनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर Boeing 767 जेट हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर Boeing 767 जेट हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत फ्लोरिडा। मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का कार्गो बोइंग 767-300 विमान रनवे से आगे निकलकर गाड़ियों से टकरा गया और उसमें आग लग गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने […]

Dominican Republic’s Joheirry Mola Crowned Miss World 2026

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Dominican Republic’s Joheirry Mola Crowned Miss World 2026 UNN: Miss World 2026 has concluded in Vietnam, with the Dominican Republic’s Joheirry Mola emerging as the winner. Reigning Miss World Opal Suchata Chuangsri of Thailand crowned her successor. Spain’s Elisabeth Reynes was named the first runner-up, while Malaysia’s Taanusiya Chetty finished […]