BJP released the list Kailash Vijayvargiya will contest from Indore 1

Madhya Pradesh Election 2023: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे यहां देखें सूची

 

मध्य प्रदेश चुनावः BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे
यहां देखें सूची

Bhopal: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले अगस्त में भाजपा ने पहली लिस्ट में भी 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है।
केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सांसदों को भी टिकट
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रत्याशी बनाया गया है। एक सांसद को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने छह महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा दिमनी ने नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। निवास (ST) से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव लड़ेंगे। नरसिंहपुर से प्रह्लाद सिंह पटेल, जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह सीधी से रीती पाठक, गाडरवारा से उदयप्रताप सिंह, सतना से गणेश सिंह और इंदौर1 से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे।
इनको भी मिला टिकट
पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा से चुनाव लड़ेंगी। 2020 के उपचुनाव में इरमती देवी को हार का सामना करना पड़ा था। श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराम कसाना, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू, भितरवार से मोहनसिंह राठौर, सेवढा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा (SC) से रमेश खटीक, राघोगढ़ से हरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृज बिहारी पटेरिया, राजनगर से अरविंद पटेरिया, मेहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सिंहावल से विश्वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, डिंडोरी (ST) से पंकज टेकाम, कटंगी से गौरव पारधी, जुन्नारदेव (ST) से नत्थन शाह, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, परासिया (SC) से महिला उम्मीदवार ज्योति डहेरिया, घोंडाडोंगरी (ST) से महिला उम्मीदवार गंगा बाई उइके, उदयपुरा से नरेंद्र शिवाजी पटेल, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, आगर (SC) से मधु गहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव (ST) से नंदा ब्राह्मणे, राजपुर (ST) से अंतर सिंह पटेल, पानसेमन (ST) से श्याम बर्डे, थांदला (ST) से कलसिंह भांवर, गंधवानी (ST) से सरदार सिंह मेड़ा, देवालपुर से मनोज पटेल, नागदा-खाचरोद से डॉ. तेजबहादुर सिंह और सैलाना (ST) से संगीता चरेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]