President Draupadi Murmu reached Bihar on 3-day visit

3 दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

पटना । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पटना के गांधी मैदान के पास बापू सभागार में बिहार के कृषि रोड मैप (2023-2028) के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। वहीं कृषि उत्पादन और किसानों की आय में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर 2007 में राज्य का पहला कृषि रोड मैप शुरू किया गया था।
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बिहार के दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स-पटना) में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। राष्ट्रपति के बिहार दौरे से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और अन्य कैबिनेट सहयोगी भी बिहार के कृषि रोड मैप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
वहीं राष्ट्रपति 19 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 19 को ही राजभवन में बिहार के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। शाम को राष्ट्रपति पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मु का गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब में तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जाने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]

संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱संघ पर कांग्रेस का हमला, महात्मा गांधी की हत्या के बाद से ही आरोप लगाने की परंपरा वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रियांक खरगे को दिखाया आइना नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे द्वारा लिखे गए खुले पत्र पर विश्व हिंदू […]