Shivraj Dhoni is Kailash Vijayvargiya Hardik Pandya Rajnath Singh

MP: शिवराज धोनी तो कैलाश विजयवर्गीय हैं हार्दिक पांड्या – राजनाथ सिंह

 

इंदौर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि ‘‘सोच में खोट” के कारण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें संकट से जूझ रही हैं तथा इन सरकारों के खजाने में अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक की राशि तक नहीं है। सिंह, मौजूदा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस के राज में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का संकट पैदा हो गया है। राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीति का धोनी बताया तो कैलाश विजयवर्गीय को हार्दिक पांड्या।
उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसे संकट इसलिए पैदा होते हैं क्योंकि इनकी सोच में कहीं न कहीं खोट और नीयत पर सवालिया निशान है।” उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 साल पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त सड़कों और बिजली आपूर्ति का कथित तौर पर बुरा हाल था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने के बाद इस सूबे को ‘‘बीमारू” राज्यों की जमात से बाहर निकाला। सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने आवास, चिकित्सा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में केंद्र की योजनाएं लागू करने में इसलिए आनाकानी की, क्योंकि कमलनाथ को डर था कि कहीं इन योजनाओं से होने वाले जन हित का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न मिल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: 10-25 हजार के सरकारी कर्ज से गुंजन बनी आत्मनिर्भर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱10-25 हजार के सरकारी कर्ज से गुंजन बनी आत्मनिर्भर, सरकारी सहयोग ने दिलाई नई पहचान इंदौर : आज के दौर में भी मात्र दस हजार से अपना अपने काम को व्यवसाय का रूप दे सकते है। गुंजन ने 10 हजार से 25 हजार रुपये का सरकारी कर्ज लेकर अपनी मेहनत […]

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित किए जाने के पायलट प्रोजेक्ट […]