Raj Babbar may also reveal the Ministers Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों के भी कारनामे आ सकते हैं सामने : राज बब्बर

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हमले जारी हैं। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा है कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है, यही कारण है कि तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित सात सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। एक मंत्री के बेटे का कारनामा सामने आया है, दो का और आ सकता है।
फिल्म अभिनेता और राजनेता राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य के किसी नेता पर भरेासा नहीं है, कोई मुख्यमंत्री लायक नहीं है। मध्य प्रदेश में सात सांसदों को चुनाव में ले आए हैं, उनमें से तीन मंत्री हैं और उनमें से किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया। शायद उनको डर लग रहा है कि एक मंत्री के बेटे के वीडियो वायरल हो रहे हैं जो ढाई सौ करोड़ रुपये, कोई 500 करोड रुपए महीने दे रहे हैं। जो चेहरे भी लाए हैं, उनके पीछे की उनकी कुंडली भी साथ में आ रही है, एक की तो आ ही गई है, दो की और थोड़ी देर में आ जाएगी, आज नहीं तो कल आ जाएगी।
राज बब्बर ने राज्य में कुपोषण की चर्चा करते हुए कहा कि 14 नवंबर चाचा नेहरू का जन्मदिन और बाल दिवस है। यह बच्चों का दिन होता है। मगर दुर्भाग्य है कि मध्य प्रदेश में 66-67 लाख बच्चे यानि पूरे प्रदेश में 51 प्रतिशत कुपोषण की वजह से या तो अपनी जिंदगी खो बैठते हैं या वह बौने ही रह जाते हैं और यहां 18 साल से जो एक ही व्यक्ति राज कर रहा है, वो यह कहता है कि कुपोषण मेरे माथे पर कलंक है। पिछली बार जब मैं आया था मैंने सुना था, मेरी समझ में नहीं आता है, कि वह कलंक मामा की वजह से है या कुपोषण की वजह से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]