Employment will be provided to every family cm Chauhan

Madhya Pradesh elections 2023 : प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा – मुख्यमंत्री चौहान

 

प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल:  आलोक शर्मा और हमारा पुराना साथ है। हम उन्हें जितना जानते हैं उनमें सेवा का भाव और विकास का जुनून है। वे हमेशा लोगों की चिंता करते हैं इस बार आप उत्तर विधानसभा में कमल खिलाएं, आलोक जो काम बताएंगे उनमें पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह हमारा वादा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ईदगाह हिल्स के बाजपेयी नगर मल्टी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रत्याशी आलोक शर्मा को जिताने की जनसमूह से अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी जितनी भी लाडली बहनें योजना में शामिल नहीं हो पाई है, सरकार बनते ही पोर्टल खुलवा देंगे सबको योजना का लाभ मिलेगा। इसी तरह बुजुर्गों को अभी तक 600 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब इस राशि को बढाकर 1500 रुपये महीने कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सेवा है। हम बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए काम करते हैं। बड़ी संख्या में सभा में पहुंचीं अल्पसंख्यक समुदाय की बहनों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का कोई धर्म नहीं होता है सभी हमारे लिए अपने हैं। हम अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। आगे हमारी योजना है कि स्व सहायता समूह के माध्यम से ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि बहनों को हर महीने 10000 रुपये की आय सुनिश्चित हो जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। सीएम ने कहा कि आलोक शर्मा जीतकर आएंगे तो पुराने भोपाल शहर का विकास कराएंगे आपकी सेवा करेंगे।
दारू की दुकान हटेगी
कुछ बहनों ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से शाहजहानाबाद में दारू की दुकान हटाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा इसे हटवा दिया जाएगा। बहनों को कोई समस्या नहीं रहने देंगे। बहनों के ऊपर कोई आंख उठाकर देखेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। हमारा बुलडोजर अलग चलेगा।
हर परिवार को मिलेगा काम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। ऐसी भी व्यवस्था कर देंगे जिससे किसी भी गरीब परिवार का बच्चा पढ़ने से वंचित न रह जाए यह हमारी जिम्मेदारी होगी। आप सभी से निवेदन है कि इस बार उत्तर विधानसभा में कमल खिलाएं, आलोक शर्मा को जिताएं, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। हम आपकी सेवा में कमी नहीं रखेंगे।

×
Date : 16 November 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh elections 2023 : प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा – मुख्यमंत्री चौहान
News Image

 

प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल:  आलोक शर्मा और हमारा पुराना साथ है। हम उन्हें जितना जानते हैं उनमें सेवा का भाव और विकास का जुनून है। वे हमेशा लोगों की चिंता करते हैं इस बार आप उत्तर विधानसभा में कमल खिलाएं, आलोक जो काम बताएंगे उनमें पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह हमारा वादा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ईदगाह हिल्स के बाजपेयी नगर मल्टी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रत्याशी आलोक शर्मा को जिताने की जनसमूह से अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी जितनी भी लाडली बहनें योजना में शामिल नहीं हो पाई है, सरकार बनते ही पोर्टल खुलवा देंगे सबको योजना का लाभ मिलेगा। इसी तरह बुजुर्गों को अभी तक 600 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब इस राशि को बढाकर 1500 रुपये महीने कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सेवा है। हम बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए काम करते हैं। बड़ी संख्या में सभा में पहुंचीं अल्पसंख्यक समुदाय की बहनों से मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का कोई धर्म नहीं होता है सभी हमारे लिए अपने हैं। हम अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। आगे हमारी योजना है कि स्व सहायता समूह के माध्यम से ऐसी व्यवस्था कर देंगे कि बहनों को हर महीने 10000 रुपये की आय सुनिश्चित हो जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। सीएम ने कहा कि आलोक शर्मा जीतकर आएंगे तो पुराने भोपाल शहर का विकास कराएंगे आपकी सेवा करेंगे।
दारू की दुकान हटेगी
कुछ बहनों ने आवेदन देकर मुख्यमंत्री से शाहजहानाबाद में दारू की दुकान हटाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा इसे हटवा दिया जाएगा। बहनों को कोई समस्या नहीं रहने देंगे। बहनों के ऊपर कोई आंख उठाकर देखेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। हमारा बुलडोजर अलग चलेगा।
हर परिवार को मिलेगा काम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। ऐसी भी व्यवस्था कर देंगे जिससे किसी भी गरीब परिवार का बच्चा पढ़ने से वंचित न रह जाए यह हमारी जिम्मेदारी होगी। आप सभी से निवेदन है कि इस बार उत्तर विधानसभा में कमल खिलाएं, आलोक शर्मा को जिताएं, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं। हम आपकी सेवा में कमी नहीं रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो

📰 Generate e-Paper Clip त्योहारों पर न करें प्रदर्शन, परिवार संग बिताएं समय, अभिजीत दीपके ने जारी किया वीडियो नई दिल्ली। हाल के दिनों में सीजेपी ने दिल्ली में जमकर हंगामा काटा। कनॉट प्लेस से लेकर जंतर मंतर तक जमकर पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। वहीं, अब सीजेपी के संस्थापक […]

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]