Enjoyed the festival for the first time after Covid

कोविड के बाद पहली बार त्योहार का आनंद आया, दिवाली मिलन समारोह में बोले पीएम मोदी

 

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के बाद पहली बार इस तरह त्यौहार मनाने का आनंद आ रहा है| उन्होंने कहा कि छठ पूजा राष्ट्रीय पर्व बन गया है| यह प्रसन्नता की बात है| इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए डीप फेक पर चिंता जाहिर करते हुए नागरिकां और मीडिया को सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया|
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 नवंबर को पार्टी मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शिकरत की| यहां उन्होंने कहा कि डीप फेक सबसे बड़े खतरों में से एक हो गया है| इस खतरे का सामना भारत की प्रणाली कर रही है। यह एक ऐसा खतरा है जिससे समाज में अराजकता फैल सकती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से लोगों को समस्या के बारे में शिक्षित करने का आग्रह भी किया।
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि जब डीप फेक के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुरुपयोग की बात आती है तो नागरिकों और मीडिया दोनों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने चुनाव के दौरान डीप डाइव से राजनेताओं को निशाना बनाने और नकली वीडियो क्लिप और कृत्रिम वॉयस ओवर जैसे डीप फेक के खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की| उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को लोगों का समर्थन मिला। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड-19 के वक्त भारत की उपलब्धियों ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया कि देश अब कहीं रुकने वाला नहीं है। दिवाली मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि छठ पूजा ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है जो हमारे लिए बेहद प्रसन्नता की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उज्जैन–जावरा एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य : CM डॉ. मोहन यादव उड़द उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए हर किसान को देंगे 600 रूपए प्रति क्विंटल बोनस किसानों की बेहतरी के लिये कर रहे तेज गति से कार्य हाई-वे परियोजना की मंजूरी पर किसान प्रतिनिधि मंडल ने […]

मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाई मेक्सिको: मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई है। मेंचो […]