Government of India launches calendar for the year 2024

भारत सरकार का साल 2024 का कैलेंडर लॉन्च, अनुराग बोले- दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही

 

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को 2024 के लिए सरकार के वार्षिक कैलेंडर का अनावरण किया। इसमें अयोध्या सहित देशभर के तीर्थस्थलों के विकास को शामिल किया गया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर पिछले लगभग 10 वर्ष में सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मंत्री ने कहा, ‘‘2023 अब खत्म हो रहा है और 2024 हमारे लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। दुनिया नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रही है। ऐसा पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए नेतृत्व और उनकी सरकार की उपलब्धियों के कारण है।” ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रगति, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कूटनीति जैसे क्षेत्रों में पहल और युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, ‘‘तारीखें और महीने बदल गए, साल बीत गए लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है वह है काम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, विकसित भारत का संकल्प और यही कारण है कि देश आज ‘भरोसा बरकरार, मोदी सरकार’ का नारा बुलंद कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही ने भारत को आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की स्थिति तक पहुंचाया है। ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में ‘हमारा संकल्प, विकसित भारत’ विषय पर एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]