Israel's air strike in Rafah kills 67 people

इजराइल का रफा में एयर स्ट्राइक, 67 लोगों की मौत, हमास की कैद से छुड़ाए दो बंधक

नई दिल्ली। सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि बंधकों को रफा में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रखा गया था और हमास के बंदूकधारी उस अपार्टमेंट और पास की इमारतों की निगरानी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा बल देर रात एक बजकर 49 मिनट पर गोलीबारी के बीच रफा में अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर पहुंचा. इसके एक मिनट बाद आस-पास के इलाकों में हवाई हमले हुए. इजराइल की सेना ने सोमवार तड़के दक्षिणी गाजा पट्टी में अत्यंत सुरक्षा वाले अपार्टमेंट पर धावा बोलकर दो बंधकों को मुक्त कराया और एक घटनाक्रम में गोलीबारी के बीच बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाला. आतंकवादी समूह हमास द्वारा क्षेत्र में बंधक बना कर रखे गए 100 से अधिक बंधंकों की देश वापसी की दिशा में इजराइल की यह एक छोटी लेकिन प्रतीकात्मक रूप से बड़ी सफलता है.फिलिस्तीनी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 67 फिलिस्तीनी मारे गए. यह अभियान दक्षिणी गाजा शहर रफा में चलाया गया था, जहां हमास-इजराइल युद्ध के कारण 14 लाख फिलिस्तीनियों को क्षेत्र छोड़कर कहीं और शरण लेना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार -दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। […]