Rohit Sharma will be the captain of India in T20 World Cup

रोहित शर्मा होंगे T20 World Cup में भारत के कप्तान, हार्दिक होंगे उपकप्तान

 

राजकोट : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को यहां कहा कि इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करेंगे। भारत के पास हार्दिक पंड्या के रूप में छोटे प्रारूप का पूर्ण कालिक कप्तान है लेकिन वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार के बाद विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर की।शाह ने कहा कि हम 2023 में लगातार 10 जीत के बावजूद अहमदाबाद में विश्व कप नहीं जीत पाए लेकिन हमने दिलों को जीता। मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20 विश्व कप) में बारबाडोस (फाइनल का स्थान) में हम रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का झंडा गाड़ेंगे। शाह खंडेरी में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस स्टेडियम का नाम अब अनुभवी क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]