Arvind Kejriwal reached Delhi High Court against ED

ED के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने ईडी के सभी समन को गैरकानूनी बताया है। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को नौवां समन जारी कर 4 मार्च (सोमवार) को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि, AAP सुप्रीमो ने समन को नजरअंदाज करने का फैसला किया है क्योंकि दिल्ली सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। जांच एजेंसी को अपने जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और दोहराया कि उन्हें जारी किया गया समन “अवैध” था। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है।
पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, ”दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पूर्वी अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: भीषण बाढ़ से 20 लोगों की मौत – 100 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी काबुल । भारतीय उपमहाद्वीप में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। भारत और चीन के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त […]

चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चंपत भूमिका पर फैसला होगा जल्द, गवाह या सह-आरोपी बनने पर सस्पेंस – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला अयोध्या। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के खुलासे के बाद ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय की भूमिका अब जांच के निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। […]