Arvind Kejriwal reached Delhi High Court against ED

ED के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी

 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने ईडी के सभी समन को गैरकानूनी बताया है। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को नौवां समन जारी कर 4 मार्च (सोमवार) को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि, AAP सुप्रीमो ने समन को नजरअंदाज करने का फैसला किया है क्योंकि दिल्ली सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। जांच एजेंसी को अपने जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और दोहराया कि उन्हें जारी किया गया समन “अवैध” था। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है।
पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, ”दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।’

×
Date : 20 March 2024 Posted By : EDITOR
ED के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, समन को बताया गैरकानूनी
News Image

 

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने ईडी के सभी समन को गैरकानूनी बताया है। बता दें कि ईडी ने केजरीवाल को नौवां समन जारी कर 4 मार्च (सोमवार) को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालांकि, AAP सुप्रीमो ने समन को नजरअंदाज करने का फैसला किया है क्योंकि दिल्ली सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी। जांच एजेंसी को अपने जवाब में, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और दोहराया कि उन्हें जारी किया गया समन "अवैध" था। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है।
पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा, ''दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]