Ramayana's Ram Arun Govil contesting elections from Meerut

रामायण के राम अरुण गोविल के मेरठ से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, BJP की तीसरी लिस्ट का इंतजार बढ़ा

 

रामायण के राम अरुण गोविल के मेरठ से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, BJP की तीसरी लिस्ट का इंतजार बढ़ा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा अब उत्तर प्रदेश में बची हुई अपनी 24 सीटों का जल्द ऐलान करने वाली है। अपनी पहली सूची में बीजेपी 51 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बची हुई पांच लोकसभा सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई हैं, जिनमें 2 आरएलडी, 2 अपना दल और 1 एसबीएसपी के खाते में गई है। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की दिल्ली में सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इस बैठक में यूपी की बची हुई 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हुई।
मेरठ सीट पर रामायण एक्टर अरुण गोविल का नाम चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, मेरठ सीट पर रामायण में प्रभु राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद से भी केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का टिकट कट सकता है। उनकी जगह अनिल अग्रवाल या अनिल जैन को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
इसके अलावा रायबरेली सीट पर नुपूर शर्मा का नाम तेजी से सोशल मीडिया में उछल रहा है। नूपुर शर्मा ने एक निजी टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद बीजेपी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी। वहीं, इलाहाबाद सीट पर पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नदी का नाम भी चर्चा में है, जहां इस बार रीता बहुगुणा जोशी को टिकट मिलने की संभावना नहीं है। इसी तरह ग़ाजीपुर से मनोज सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा के नाम पर भी चर्चा है।
सूत्रों के मुताबिक, बाकी सीटों पर टिकटों के बीच काफी खींचतान चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस बार भी कई बड़े चेहरों का टिकट कट सकता है और दूसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पार्टी चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नामों का ऐलान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]