PM Modi arrogant people are afraid of him Priyanka Gandhi

PM मोदी अहंकारी, लोग उनसे डरते हैं – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

 

पीएम मोदी अहंकारी, लोग उनसे डरते हैं
वलसाड के धरमपुर में प्रियंका गांधी बोलीं

वलसाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को गुजरात के वलसाड में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी अहंकारी है। उनके आस-पास रहने वाले लोग पीएम से डरते हैं। मोदी को कोई कुछ नहीं बोल सकता। हम सत्ता में रहे हैं, इसलिए समझते हैं। हमारे परिवार से दो-दो प्रधानमंत्री रहे हैं।
प्रियंका ने कहा कि जब मैं छोटी थी तो इंदिरा दादी और पिता राजीव गांधी के साथ घूमने जाती थी। मैं देखती थी कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोग उन्हें काम को लेकर डांट देते थे, लेकिन वो नाराज नहीं होते थे, क्योंकि उनमें अहंकार नहीं था। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस नेता में अहंकार होता है, उसका पतन निश्चित है। मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनके पास गरीब जनता के लिए कुछ नहीं है। सरकार के पास जो है, वो अडाणी-अंबानी जैसे करोड़पतियों के लिए है।
संविधान बदलना चाहती है भाजपा
प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोगों को कमजोर करने और उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए संविधान को बदलना चाहती है। इसी संविधान ने हमें सभी अधिकार दिया है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को बचाने वाले संस्थानों को कमजोर किया है। जब हमारी सरकार थी, तो मीडिया हर रोज हमसे सवाल करती थी। किसी ने उन्हें रोका नहीं। जेल में नहीं डाला। आज पूरी मीडिया बिकी हुई है। प्रियंका ने कहा कि आज जिन-जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां हमने अपनी सभी गारंटी को पूरा किया है। अगर आप फिर से मोदी सरकार लाएंगे तो आने वाले पांच साल में भी आपके जीवन में कोई बदलाव नहीं आएगा। कोई प्रगति नहीं होगी। आप जहां हैं, वहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]