Asha Negi said the industry has revealed the real face of showbiz

आशा नेगी ने कहा कि इंडस्ट्री ने शोबिज की वास्तविक चुनौतियों से कराया परिचित

 

मुंबई। हाल ही में रिलीज हुए शो ‘इंडस्ट्री’ का हिस्सा रहीं एक्‍ट्रेस आशा नेगी ने कहा कि यह सीरीज लोगों को शोबिज की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराती है। हिंदी फिल्म उद्योग के अंदरूनी लोगों की झलक दिखाने वाली इस सीरीज के बारे में बात करते हुए आशा ने कहा कि शो ‘इंडस्ट्री’ को बहुत अच्छी समीक्षाएं मिल रही हैं और खास तौर पर इंडस्ट्री के लोगों से इसे काफी सराहना मिल रही है, क्योंकि यह हर किसी से मेल खाती है। अपने किरदार को लेकर आशा ने कहा कि लोग उनके महत्वाकांक्षी किरदार सान्या सेन से जुड़ रहे हैं। अब तक फीडबैक बहुत बढ़िया रहा है। बहुत से लोग, खास तौर पर इंडस्ट्री के लोग मेरे किरदार से जुड़ रहे हैं। टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से चर्चा में आईं एक्‍ट्रेस ने यह भी कहा कि ‘इंडस्ट्री’ पर्दे के पीछे के संघर्षों को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि उद्योग से बाहर के लोगों को यह शो दिखाता है कि बाहर से ग्लैमरस दिखने वाली इस इंडस्ट्री के पीछे कड़ी मेहनत और संघर्ष होता है’ इस ग्लैमर में बहुत धैर्य, कड़ी मेहनत और लगातार संघर्ष छिपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Maa Behen -‘मां बहन’ ट्रेलर: हाई वोल्टेज ड्रामा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Maa Behen -‘मां बहन’ ट्रेलर: हाई वोल्टेज ड्रामा’ Mumbai: नेटफ्लिक्स ओरिजनल की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर आज 22 मई को रिलीज हो चुका है। 2 मिनट औऱ 46 सेकेंड के इस ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन नजर आ रहे है। ट्रेलर देखने के […]