Trending PM Modi raised a glass of water

सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग – PM मोदी ने बढ़ा दिया पानी का गिलास .. जब विपक्षी कर रहे थे हंगामा ..watch videos

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए मंगलवार जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू किया विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। यह हंगामा थोड़ी देर के लिए नहीं था बल्कि पीएम मोदी ने जब से बोलना शुरू किया और जब बोलना खत्म किया, तब तक शोरगुल जारी रहा। इस हंगामे और शोरगुल के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी अब चर्चा न केवल सदन में हुई बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
PM मोदी ने अपने भाषण के बीच उन विपक्षी सांसदों को पानी का गिलास ऑफर किया जो लोकसभा के वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर उनके भाषण को बाधित कर रहे थे। एक विपक्षी सांसद ने तो पीएम मोदी की ओर दिया गया पानी का गिलास पकड़ भी लिया। पीएम मोदी का यह एक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। उनके इस कदम की कई लोगों ने सराहना की।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कहा कि तानाशाह मोदी विपक्षी सांसदों को पानी की पेशकश करते हैं जिन्होंने उनके पूरे भाषण को बाधित किया। एक यूजर ने लिखा कि जब विपक्षी सांसद वेल में थे और उन्हें रोकने के लिए चिल्ला रहे थे। जवाब में पीएम मोदी ने उन्हें पानी ऑफर किया। इसे कहते हैं अपने ही अंदाज में जवाब देना।

×
Date : 03 July 2024 Posted By : EDITOR
सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग – PM मोदी ने बढ़ा दिया पानी का गिलास .. जब विपक्षी कर रहे थे हंगामा ..watch videos
News Image

सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग - PM मोदी ने बढ़ा दिया पानी का गिलास .. जब विपक्षी कर रहे थे हंगामा ..watch videos

नई दिल्ली: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने के लिए मंगलवार जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू किया विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। यह हंगामा थोड़ी देर के लिए नहीं था बल्कि पीएम मोदी ने जब से बोलना शुरू किया और जब बोलना खत्म किया, तब तक शोरगुल जारी रहा। इस हंगामे और शोरगुल के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी अब चर्चा न केवल सदन में हुई बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है।
PM मोदी ने अपने भाषण के बीच उन विपक्षी सांसदों को पानी का गिलास ऑफर किया जो लोकसभा के वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारे लगाकर उनके भाषण को बाधित कर रहे थे। एक विपक्षी सांसद ने तो पीएम मोदी की ओर दिया गया पानी का गिलास पकड़ भी लिया। पीएम मोदी का यह एक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। उनके इस कदम की कई लोगों ने सराहना की।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कहा कि तानाशाह मोदी विपक्षी सांसदों को पानी की पेशकश करते हैं जिन्होंने उनके पूरे भाषण को बाधित किया। एक यूजर ने लिखा कि जब विपक्षी सांसद वेल में थे और उन्हें रोकने के लिए चिल्ला रहे थे। जवाब में पीएम मोदी ने उन्हें पानी ऑफर किया। इसे कहते हैं अपने ही अंदाज में जवाब देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]