CM Dr. Yadav presents  gas cylinders at Rs 450 for Ladli Behnas

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर दी लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की एक और बड़ी सौगात

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर दी लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की एक और बड़ी सौगात

राज्य सरकार कोई जनहितैषी योजना नहीं करेगी बंद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को मिलेगा दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर

भोपाल : एक भाई के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आ रहा है, लाड़ली बहनों के खाते में एक अगस्त को राखी के लिये 250 रूपये अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके अलावा उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी 40 लाख लाड़ली बहनों को गैस सिलेंडर मात्र 450 रूपये में उपलब्ध करायेगी। गैस रिफिलिंग की शेष राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। मंगलवार को केबिनेट द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपरिषद ने किया गया है। सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो-दो लाख रूपए का बीमा कवर देने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से चर्चा में यह बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोई जनहितैषी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा जन-सामान्य के हित संवर्धन की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये आवश्यकतानुसार नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]