Divya Khosla in discussions about Hero Heroine

हीरो हीरोइन को लेकर चर्चाओं में दिव्या खोसला

Mumbai: अपनी अपकमिंग फिल्म हीरो-हीरोइन को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का शेड्यूल फाइनल हो चुका है, जिसकी शूटिंग 5 अक्टूबर से शुरू होगी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। हीरो हीरोइन की शूटिंग 10 जून से शुरू होनी थी, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव कर शूटिंग शुरू करने की तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है। फिल्ममेकर्स 12 अगस्त को एक्टर के नाम का खुलासा करेंगे। फिल्म में ईशा देओल, सोनी राजदान, परेश रावल, इशिता चौहान, तुषार कपूर, कोमल नाहटा और प्रियंका चाहर चौधरी अहम रोल में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या ने कहा, हीरो हीरोइन एक तेलुगु फिल्म है। इसमें अपने रोल को दमदार बनाने के लिए, मैं पूरी मेहनत से तेलुगु सीख रही हूं और खुद को इस किरदार में पूरी तरह से तैयार कर रही हूं, ताकि दर्शक आसानी से मेरे साथ जुड़ सकें। दिव्या ने आगे कहा, स्क्रिप्ट में मेरे किरदार के लिए काफी कुछ है, इसके लिए मुझे भाषा पर मजबूत पकड़ बनानी पड़ेगी। सावी के लिए मेरी प्रतिबद्धता और हीरो हीरोइन के लिए जरूरी तैयारी को देखते हुए, हमने 5 अक्टूबर से शूटिंग शुरू करने का फैसला किया है। दिव्या अपने काम से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2005 को फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भूषण कुमार से मां वैष्णो देवी मंदिर में शादी की।

×
Date : 31 July 2024 Posted By : EDITOR
हीरो हीरोइन को लेकर चर्चाओं में दिव्या खोसला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात

📰 Generate e-Paper Clip रश्मिका मंदाना के लिए क्यों खास है धनतेरस का त्योहार? परिवार और परंपराओं पर की बात Mumbai: रश्मिका मंदाना ने खुद को इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक के रूप में स्थापित किया है, इतना ही नहीं वह पैन इंडिया नंबर वन हीरोइन होने […]