PM Narendra Modi congratulated the countrymen

गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

 

गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आंकड़ों के साथ भारत के गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि की जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि साल 2020-21 में भारत का गैस उत्पादन 28.7 बीसीएम था। यह उत्पादन साल 2023-24 में बढ़कर 36.43 बीसीएम हो गया है। साल 2026 तक यह 45.3 बीसीएम तक पहुंच जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट में लिखा, “आंकड़े प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत एक नई ऊर्जा, नई उमंग व नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए आत्मनिर्भरता की गति को और तेजी दी है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई देते हुए पोस्ट किया, “देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई! विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता बहुत महत्वपूर्ण है। गैस उत्पादन का यह रिकॉर्ड इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]