PM Narendra Modi congratulated the countrymen

गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

 

गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आंकड़ों के साथ भारत के गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि की जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि साल 2020-21 में भारत का गैस उत्पादन 28.7 बीसीएम था। यह उत्पादन साल 2023-24 में बढ़कर 36.43 बीसीएम हो गया है। साल 2026 तक यह 45.3 बीसीएम तक पहुंच जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट में लिखा, “आंकड़े प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत एक नई ऊर्जा, नई उमंग व नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए आत्मनिर्भरता की गति को और तेजी दी है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर देशवासियों को बधाई देते हुए पोस्ट किया, “देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई! विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता बहुत महत्वपूर्ण है। गैस उत्पादन का यह रिकॉर्ड इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

×
Date : 05 August 2024 Posted By : EDITOR
गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
News Image

 

गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आंकड़ों के साथ भारत के गैस उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि की जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि साल 2020-21 में भारत का गैस उत्पादन 28.7 बीसीएम था। यह उत्पादन साल 2023-24 में बढ़कर 36.43 बीसीएम हो गया है। साल 2026 तक यह 45.3 बीसीएम तक पहुंच जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने पोस्ट में लिखा, "आंकड़े प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत एक नई ऊर्जा, नई उमंग व नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में देश ने गैस उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए आत्मनिर्भरता की गति को और तेजी दी है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर देशवासियों को बधाई देते हुए पोस्ट किया, "देशवासियों को इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई! विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता बहुत महत्वपूर्ण है। गैस उत्पादन का यह रिकॉर्ड इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]