ED action on Indore Municipal Corporation fake bill scam

Madhya Pradesh- इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले पर ED का एक्शन

 

इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले पर ED का एक्शन
ठेकेदारों के ठिकानों से 1 करोड़ रु. जब्त, बैंकों में जमा 3.5 करोड़ रुपए भी सीज

इंदौर – नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में सोमवार को ईडी ने 22 ठिकानों पर छानबीन की। यह छानबीन मामले में लिप्त ठेकेदारों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के यहां की गई। मदीना नगर में रहने वाले ठेकेदारों के घरों और उनके ऑफिस में की गई छानबीन में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जब्त की गई। इसी कड़ी में इनके सहित अन्य आरोपियों की एफडी, बैंकों में जमा राशि 3.5 करोड़ की राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा घोटाले और प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस जब्त किए। खास बात यह कि ईडी की एंट्री से अब इसमें लिप्त आरोपी अधिकारियों के परिवारों और उनके रिश्तेदारों में भी काफी हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान काफी दस्तावेज जब्त करने और बैंक खाते सीज करने का दावा किया था। इसके बाद अब ईडी की कार्रवाई में नकद जब्ती, बैंक राशि, प्रॉपर्टी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। छानबीन में अभी और खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]