Tiranga Abhiyan should be celebrated cm Dr. Yadav

MP: पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ मनाया जाए हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ मनाया जाए हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी गलियों, मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर लहराए तिरंगा

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा किए गए कठिन संघर्ष और उनके बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्व में अपनी पहचान बना रहा है, भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने और मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने, हम सभी गलियों, मोहल्लों और कालोनियों के हर घर पर तिरंगा लहराने का प्रण लें। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आजादी के 78वें वर्ष में हमारा यह प्रयास हो कि माताओं-बहनों और युवाओं को प्रगति के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर में होगा दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम — 20 और 21 जून को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में होगा दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम — 20 और 21 जून को लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में मंचित होगा “मेरे कृष्ण” Indore: भारतीय रंगमंच की चर्चित और भव्य नाट्य प्रस्तुति “मेरे कृष्ण” आगामी 20 और 21 जून 2026 को प्रतिष्ठित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, इंदौर में चार विशेष प्रदर्शनों […]

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]