Vistara will fly its last flight on November 11

Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

 

Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

नई दिल्ली – विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया 12 नवंबर 2024 से परिचालन संभालेगी। सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है। विस्तारा की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तीन सितंबर 2024 से ग्राहक 12 नवंबर 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की उड़ान की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।’’ इसके बाद, विस्तारा विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा और इन विमानों द्वारा संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विस्तारा 11 नवंबर 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।’’ विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]