Jammu and Kashmir rejected bullets and chose ballot papers

J&K Elections 2024: ‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना’, बोले जेपी नड्डा

 

J&K Elections 2024: ‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना’, बोले जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं क्योंकि लोगों ने शांति एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना है। नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कश्मीर के युवा राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं और उन्होंने आतंकवाद एवं हिंसा को खारिज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक अवसर है जब जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना है। उन्होंने गोलियों को करारा जवाब दिया है।”
वर्तमान चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के वास्ते प्रचार करने जम्मू पहुंचे नड्डा ने कहा, ‘‘(पिछले दो चरणों में) मतदान शांतपूर्ण संपन्न हो गया। पिछले चुनावों के विपरीत इस बार कोई हिंसा, गोलीबारी या आतंकवादी हमला नहीं हुआ।” उन्होंने चुनाव को जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो चरणों में मतदान ने दिखा दिया है कि जम्मू कश्मीर के लोग शांति, स्थायित्व और विकास चाहते हैं। हम इस चुनाव को इसी तरह देख रहे हैं।”
कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को खारिज कर दिया
राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा को लेकर इस केंद्रशासित प्रदेश के युवाओं की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘उन्होंने हथियार त्यागकर शांति का मार्ग चुना है। लोगों ने विकास के पक्ष में वोट डाला है।” उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को खारिज कर दिया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वे राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अनुच्छेद 370 के निरसन से पहले, हर साल 300-400 से अधिक युवा आतंकवादी संगठनों में शामिल होते थे और आतंकवादी घोषित किए जाते थे। आज केवल चार हैं।

×
Date : 28 September 2024 Posted By : EDITOR
J&K Elections 2024: ‘जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना’, बोले जेपी नड्डा
News Image

 

J&K Elections 2024: 'जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना', बोले जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं क्योंकि लोगों ने शांति एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना है। नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कश्मीर के युवा राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं और उन्होंने आतंकवाद एवं हिंसा को खारिज कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक अवसर है जब जम्मू कश्मीर के लोगों ने गोलियों को खारिज कर मतपत्रों को चुना है। उन्होंने गोलियों को करारा जवाब दिया है।''
वर्तमान चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के वास्ते प्रचार करने जम्मू पहुंचे नड्डा ने कहा, ‘‘(पिछले दो चरणों में) मतदान शांतपूर्ण संपन्न हो गया। पिछले चुनावों के विपरीत इस बार कोई हिंसा, गोलीबारी या आतंकवादी हमला नहीं हुआ।'' उन्होंने चुनाव को जम्मू कश्मीर में शांति एवं विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो चरणों में मतदान ने दिखा दिया है कि जम्मू कश्मीर के लोग शांति, स्थायित्व और विकास चाहते हैं। हम इस चुनाव को इसी तरह देख रहे हैं।''
कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को खारिज कर दिया
राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा को लेकर इस केंद्रशासित प्रदेश के युवाओं की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘उन्होंने हथियार त्यागकर शांति का मार्ग चुना है। लोगों ने विकास के पक्ष में वोट डाला है।'' उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं ने आतंकवाद को खारिज कर दिया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘वे राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अनुच्छेद 370 के निरसन से पहले, हर साल 300-400 से अधिक युवा आतंकवादी संगठनों में शामिल होते थे और आतंकवादी घोषित किए जाते थे। आज केवल चार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]