Baba Siddique Murder: Salman Khan cancels shooting

Baba Siddique Murder: शूटिंग कैंसिल कर लीलावती अस्पताल आ रहे सलमान खान को पुलिस ने रोका?

 

Baba Siddique Murder: शूटिंग कैंसिल कर लीलावती अस्पताल आ रहे सलमान खान को पुलिस ने रोका?

सलमान खान फिलहाल नहीं करेंगे ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग

Mumbai: एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर 5 राउंड फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिलते ही बॉलीवुड के दबंग खान ने बीच में बिग बॉस की शूटिंग कैंसिल कर दी। इसके बाद वे अपने सेट से सीधे लीलावती अस्पताल के लिए रवाना हो गए, लेकिन मुंबई पुलिस ने उन्हें अस्पताल आने से मना कर दिया। पुलिस ने सलमान को घर में रहने की सलाह दी है।


आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपने टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग में काफी बिजी हैं। लीलावती अस्पताल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। बाबा सिद्दीकी की सिर्फ नेताओं से ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से अच्छी खासी जान पहचान थी। बाबा सिद्दीकी की मौत से सिर्फ राजनीतिक जगत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड जगत भी चौंक गया है। कई फिल्मी हस्तियों को उनके अंतिम दर्शन की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल के बाद भारी भीड़ की वजह से पुलिस ने सलमान खान को रोक दिया। हालांकि, अभीतक इसे लेकर किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
बाबा सिद्दीकी की मौत से सिर्फ राजनीतिक जगत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड जगत भी चौंक गया है। कई फिल्मी हस्तियों को उनके अंतिम दर्शन की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल के बाद भारी भीड़ की वजह से पुलिस ने सलमान खान को रोक दिया। हालांकि, अभीतक इसे लेकर किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।
दो आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार रात पुष्टि की कि बाबा सिद्दीकी का निधन हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि तीन में से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरा फिलहाल फरार है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद -राज्य में अब ईंधन के लिए मची अफरातफरी अमरावती। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर अब भारतीय जमीन पर […]

राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सचिवालय ने आप के सभी सात सांसदों को बीजेपी के खाते में किया दर्ज -राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 106 से बढ़कर 113 पर पहुंची नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी में हुई बगावत के बाद राज्यसभा में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आप से अलग […]