Third arrest in Baba Siddiqui murder case

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी: सिद्दीकी को स्टेट ऑनर के साथ दफनाया गया

 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी: सिद्दीकी को स्टेट ऑनर के साथ दफनाया गया

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। लॉरेंस गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का पोस्ट करने वाले शुभम सोनकर नाम के युवक के भाई प्रवीण को पुणे से अरेस्ट किया।
इधर, रविवार देर रात 10.30 बजे मुंबई के मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा सिद्दीकी को दफनाया गया। उन्हें स्टेट ऑनर भी दिया गया। कब्रिस्तान में सिद्दीकी के परिवार के अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, छगन भुजबल, प्रफुल पटेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
सिद्दीकी की शनिवार रात 9.30 बजे के करीब बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें 3 गोलियां मारी गई थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच में इस मामले में अबतक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा के गुरमेल, यूपी के धर्मराज और पुणे से गिरफ्तार प्रवीण सोनकर है। तीन आरोपियों के अलावा यूपी के शिव, पंजाब के जीशान अख्तर और शुभम सोनकर की तलाश जारी है। शुभम और प्रवीण भाई हैं।
मुंबई कोर्ट ने रविवार को आरोपी गुरमेल को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा। दूसरे आरोपी धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]