traffic improvements and parking arrangements

यातायात सुधार और पार्किंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

 

यातायात सुधार और पार्किंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

पार्किंग की जगह अन्य गतिविधि संचालित करने पर 8 भवन सील

इंदौर – कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में यातायात सुधार और पार्किंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसी सिलसिले में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्किंग की जगह अन्य व्यावसायिक उपयोग करने पर बेसमेंट में संचालित 08 व्यवसायिक संस्थानों के भवनों को सील किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बताया गया कि कार्यवाही के दौरान विजय नगर क्षेत्र स्थित ओवन प्लाजा स्थित पिज्जा डॉन, तकशित इन्फ्राटेक प्रायवेट लिमिटेड, स्वास्तिक अर्बन प्लाजा (दो शॉप), नाईट ओवल बॉर किचन के बेसमेंट में संचालित दो शॉप,विमल इंस्टीट्युट फॉर स्टॉक मार्केट का बेसमेंट, प्लेटीनियम प्लाजा, टी.सी.चेम्बर, प्लाट नम्बर 73 एवं 74 पीयूए स्कीम नम्बर 54 विजय नगर के बेसमेंट को सील किया गया।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने भवन संचालकों से आग्रह किया है कि वे पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए ही करें। पार्किंग के अलावा व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सील बेसमेंट को पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की शर्त पर ही खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक सील किए गए लगभग 30 बेसमेंट में भवन संचालकों द्वारा पार्किंग की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। इससे बड़ी संख्या में वाहनो की पार्किंग होने लगी है। इससे यातायात सुधार में मदद मिल रही है । सील किये गए शेष अन्य भवन संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही बेसमेंट को पार्किंग में कन्वर्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]

मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश: फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश Indore: इंदौर जिले की महू तहसील के बरगोंदा क्षेत्र के पास बीसी बसई गांव में कथित फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पवार द्वारा बिना किसी मान्य और सक्षम चिकित्सा डिग्री के लकवा और पैरालिसिस के […]