Huge rangoli symbolizing Indian culture Chief Minister Dr. Yadav

MP: भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्राकृतिक रंगों से बनाई गई स्वामी विवेकानंद पर 3D रंगोली

स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर हुई अनूठी पहल

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई रंगोली

इंदौर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती और प्रदेश में युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाई गई स्वामी जी की विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध हमारी युवा बेटियों की यह पहल प्रत्येक युवा को हमारे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। इस विशिष्ट रंगोली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में बनाई गई रंगोली के अवलोकन के बाद उक्त विचार व्यक्त किए। चार हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर 225 x 80 फीट क्षेत्र में बनाई गई इस रंगोली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र को भी बखूबी दर्शाया गया। रंगोली के माध्यम से धरती को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिये युवाओं के संकल्प और उत्साह को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस विशिष्ट रंगोली के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने का सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने रंगोली का चित्र भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि यह विशिष्ट रंगोली इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम द्वारा बनाई गई। सुश्री शिखा नेपाल और थाईलेंड में उत्कृष्टा पुरस्कार जीत चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री शिखा और उनकी टीम के अन्य कलाकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

×
Date : 13 January 2025 Posted By : EDITOR
MP: भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है विशाल रंगोली: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्राकृतिक रंगों से बनाई गई स्वामी विवेकानंद पर 3D रंगोली

स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर हुई अनूठी पहल

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई रंगोली

इंदौर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती और प्रदेश में युवा शक्ति मिशन के शुभारंभ पर शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाई गई स्वामी जी की विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली, भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध हमारी युवा बेटियों की यह पहल प्रत्येक युवा को हमारे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। इस विशिष्ट रंगोली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में बनाई गई रंगोली के अवलोकन के बाद उक्त विचार व्यक्त किए। चार हजार किलोग्राम प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर 225 x 80 फीट क्षेत्र में बनाई गई इस रंगोली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र को भी बखूबी दर्शाया गया। रंगोली के माध्यम से धरती को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिये युवाओं के संकल्प और उत्साह को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस विशिष्ट रंगोली के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने का सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने रंगोली का चित्र भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि यह विशिष्ट रंगोली इंदौर की रंगोली कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम द्वारा बनाई गई। सुश्री शिखा नेपाल और थाईलेंड में उत्कृष्टा पुरस्कार जीत चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री शिखा और उनकी टीम के अन्य कलाकारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवान दास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]