Budget 2025 PM Modi Good budget everyone is praising you

Union Budget 2025 : PM मोदी ने सीतारमण से कहा- अच्छा बजट, हर कोई आपकी तारीफ कर रहा

अमित शाह बोले- यह बजट विकसित और केंद्र सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश किया। इस बजट में किसान से लेकर महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। वित्त मंत्री ने सदन में बजट भाषण दिया। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सीट से उठकर वित्त मंत्री सीतारमण की टेबल पर पहुंचे और उन्हें इस शानदारर बजट के लिए बधाई दी।
पीएम मोदी ने वित्त मंत्री से कहा कि हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, क्योंकि बजट बहुत अच्छा है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से कहा कि ये बजट आम आदमी के लिए है। यह गरीब किसान, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है।
आम बजट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बजट विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट तक हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये विकसित भारत का बजट है। पीएम मोदी के संकल्प का और एक नया ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट है। हर क्षेत्र को और हर विषय को पूर्ण रूप से अध्ययन करके एक मानचित्र तय किया गया है। 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। ये कम्पोजिट बजट है जो भारत को आगे लेकर जाएगा।
जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के लिए सबसे बड़ी घोषणा यह है कि एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। मखाने की वैश्विक मांग है। मखाना बोर्ड के गठन से बहुत लाभ होगा, यह बजट की बड़ी घोषणा है। पश्चिमी कोसी नहर पूरे मिथिला की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके लिए बजट में घोषणा की गई है। कुल मिलाकर बजट बिहार के लिए सुखद है। मध्यम वर्ग को दी गई कर छूट एक बहुत बड़ी घोषणा के साथ राहत भी है।

×
Date : 02 February 2025 Posted By : EDITOR
Union Budget 2025 : PM मोदी ने सीतारमण से कहा- अच्छा बजट, हर कोई आपकी तारीफ कर रहा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]