India won the Champions Trophy after 12 years

कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक, भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

दुबई । दुबई के मैदान पर एक बार फिर रोहित शर्मा का बल्ला चला और भारत ने लगातार जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए और भारत ने 6 विकेट पर 254 रन बनाकर 49 वें ओवर में ही मैच जीत लिया।
भारत की जीत के शिल्पकार रहे कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने 83 गेंद में तीन छक्के और 7 चौके की सहायता से शानदार 76 रन की पारी खेली। विराट कोहली इस बार विराट पारी नहीं खेल सके। लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में दो चौके और दो छक्के की सहायता से 48 रन के योगदान दिया। उधर अक्षर पटेल ने भी बहुमूल्य 29 रन बनाए। जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। लेकिन निचले क्रम में लोकेश राहुल ने 33 गेंद में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 34 रन बनाकर भारत को जीत की माला पहना दी। लोकेश राहुल नाबाद रहे। हार्दिक पांड्या ने भी एक चौका और एक छक्का लगाया और 18 रन बनाकर भारत की अंतिम पंक्ति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यूजीलैंड के बॉलर ने खूब कोशिश की मिचेल सेंटनर को दो विकेट मिले। माइकल ब्रेसवेल ने भी दो विकेट लिए। रचिन रवींद्र और काईल जेमीसन को एक-एक विकेट मिले। लेकिन गेंदबाजों की यह करामात भारत को जीत से नहीं रोक सकी।
इससे पहले टॉस जीत कर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिशेल ने 101 गेंद में धीमी 63 रन की पारी खेली। उससे कोई सहायता नहीं मिली और न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहा। हालांकि माइकल ब्रेसवेल ने अंतिम चरणों में 40 गेंद में 53 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 251 रन तक पहुंचाने में सहायता की। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी थोड़े खर्चीले रहे लेकिन उन्होंने भी एक विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले और रविंद्र जडेजा ने केवल तीन के एवरेज से रन देते हुए एक विकेट लिया। जिससे भारत को न्यूजीलैंड को 251 पर रोकने में सहायता मिली।

×
Date : 09 March 2025 Posted By : EDITOR
कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक, भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]