Operation to free hijacked train in Pakistan ends

पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन को छुड़ाने का ऑपरेशन खत्म, सामने आया वीडियो

पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन को छुड़ाने का ऑपरेशन खत्म, सामने आया वीडियो

कराची/इस्लाबामाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने अपहृत की गई रेलगाड़ी के 190 यात्रियों को बचाते हुए 33 उग्रवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने कहा कि इस दौरान 21 बंधकों और फ्रंटियर कोर के चार जवान भी मारे गए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कुछ बंधकों की भी मौत हुई है। बलूच उग्रवादियों ने मंगलवार को एक सुरंग में हमला कर इस रेलगाड़ी पर कब्जा कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों एवं उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही।
अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 400 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी उग्रवादियों ने विस्फोटकों का इस्तेमाल कर ट्रेन को बेपटरी कर दिया और उस पर कब्जा कर लिया। ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने मंगलवार को इस हमले की जिम्मेदारी ली। उग्रवादियों ने छह सैनिकों की हत्या कर दी हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक मारे गये लोगों की पुष्टि नहीं की है।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान खत्म हो गया है। सूत्रों ने बताया कि मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में बंधक यात्रियों को बचा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, हमले की शुरुआत में मारे गए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कई उग्रवादी मारे गए हैं और जल्द ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटीआई में 2 वर्ष में 5 हजार 840 सीट्स संख्या की वृद्धि वर्ष 2025 में अब तक के सर्वाधिक 49 हजार एडमिशन हुए मध्यप्रदेश के युवक ने अंतर्राष्ट्रीय स्किल स्पर्धा में सायबर सिक्योरिटी […]

पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा मामला, मंगेतर ने प्रेमी के साथ केतन को खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पुणे में सोनम रघुवंशी जैसा मामला, मंगेतर ने प्रेमी के साथ केतन को खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार UNN: महाराष्ट्र के पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने मंगलवार को मृतक रियल एस्टेट फर्म के डायरेक्टर की मंगेतर और […]