Earthquake of 5.8 magnitude jolts Pakistan

पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके

नई दिल्ली । शनिवार दोपहर करीब 1 बजे, पाकिस्तान और भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है। तेज झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में 33.63अंश एन-अक्षांश और 72.46 अंश ई-देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका प्रभाव सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर के कई जिलों में भी देखा गया।
लोग घरों से बाहर निकले
श्रीनगर, बारामुला, पुंछ और अनंतनाग जैसे इलाकों में धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर स्कूल और बाजारों में हलचल मच गई, हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।
कोई जान-माल का नुकसान नहीं
अब तक भूकंप से किसी प्रकार के कोई जान-माल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट कर दी हैं और लोगों से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की अपील की है।
भूकंप के झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पेशावर में जबकि भारत के श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा, उधमपुर और जम्मू में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्र हिमालयन फॉल्ट लाइन पर स्थित है, जो भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे इलाकों में समय-समय पर कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

×
Date : 12 April 2025 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]