Pakistan is not refraining from provocation

पाकिस्तान उक्साने से नहीं आ रहा बाज, पांचवें दिन भी सीजफायर उल्लंघन कर सीमा पर कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब

पाकिस्तान उक्साने से नहीं आ रहा बाज, पांचवें दिन भी सीजफायर उल्लंघन कर सीमा पर कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब

श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में हालिया हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जानकारी अनुसार, पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा, बारामूला और अखनूर सेक्टरों में अकारण गोलीबारी की। हल्की गोलीबारी के जरिए पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की है, जिसका भारतीय जवानों ने सतर्कता के साथ मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया था।
आतंकियों के खिलाफ भारत चला रहा सख्त अभियान
पहलागाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सर्च अभियान छेड़ रखा है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध आतंकियों के घरों को ध्वस्त भी कर दिया है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पहलगाम की बैसारन घाटी से सटे कोकरनाग के जंगलों में एक आतंकी समूह के छिपे होने की सूचना पर सेना ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]