India's Operation Sindoor India carried out air strike at midnight

भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ – आधी रात भारत ने की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान में हड़कंप

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।
पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन एक रणनीतिक, उच्च-स्तरीय खुफिया इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया। भारतीय एजेंसियों को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि इन ठिकानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के शीर्ष आतंकवादी नेता मौजूद हैं और वे भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान की किसी भी सैन्य या नागरिक संरचना को क्षति नहीं पहुंचाई गई। यह स्पष्ट संकेत है कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है, न कि किसी प्रकार का युद्ध छेड़ना। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती आकलन में पाया गया है कि इस ऑपरेशन में 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की संभावना है, जिनमें कुछ प्रशिक्षक और उच्च रैंकिंग कमांडर भी शामिल हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि आने वाले दिनों में सैटेलाइट इमेज और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से की जाएगी।
तीनों सेनाओं का संयुक्त कार्रवाई
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सटीक निशाना लगाने वाले हथियार इस्तेमाल किए गए। सेना ने कामिकेज़ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। कामिकेज़ ड्रोन, जिन्हें लोइटरिंग गोला बारूद भी कहा जाता है, ऐसे हथियार हैं जो सीधे अपने लक्ष्य से टकराकर उसे नष्ट कर देते हैं। इनमें एक वारहेड होता है, जो धमाका करता है।

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ – आधी रात भारत ने की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान में हड़कंप
News Image

भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ - आधी रात भारत ने की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान में हड़कंप

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।
पीओके पर भी सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन एक रणनीतिक, उच्च-स्तरीय खुफिया इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया। भारतीय एजेंसियों को यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि इन ठिकानों पर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों के शीर्ष आतंकवादी नेता मौजूद हैं और वे भारत में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान की किसी भी सैन्य या नागरिक संरचना को क्षति नहीं पहुंचाई गई। यह स्पष्ट संकेत है कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है, न कि किसी प्रकार का युद्ध छेड़ना। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती आकलन में पाया गया है कि इस ऑपरेशन में 30 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की संभावना है, जिनमें कुछ प्रशिक्षक और उच्च रैंकिंग कमांडर भी शामिल हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि आने वाले दिनों में सैटेलाइट इमेज और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से की जाएगी।
तीनों सेनाओं का संयुक्त कार्रवाई
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक तरीके से अंजाम दिया। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सटीक निशाना लगाने वाले हथियार इस्तेमाल किए गए। सेना ने कामिकेज़ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। कामिकेज़ ड्रोन, जिन्हें लोइटरिंग गोला बारूद भी कहा जाता है, ऐसे हथियार हैं जो सीधे अपने लक्ष्य से टकराकर उसे नष्ट कर देते हैं। इनमें एक वारहेड होता है, जो धमाका करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]