Operation Sindoor 11 airports including Srinagar closed

Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक का असर उड़ानों पर: श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

Operation Sindoor : एयर स्ट्राइक का असर उड़ानों पर:श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

भारतीय हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद

आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर

नई दिल्ली: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हवाई हमला किया। इस हमले से पाकिस्तान में काफी तबाही मची है। भारतीय सेना ने पीओके के धमोल, कोटली और मुजफ्फराबाद में भी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की।
वहीं, इस हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के लाहौर हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया है और उसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सियालकोट हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का देशभर की उड़ानों पर असर पड़ा है। श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट्स शामिल हैं। हवाई यात्रा पूरी तरह से प्रभावित है।
एयर स्ट्राइक के बाद एयरलाइन्स कंपनियों ने यह जानकारी दी है। एअर इंडिया ने बताया- जम्मू, श्रीनगर, लेह समेत 9 एयरपोर्ट्स की सभी फ्लाइट्स आज दोपहर 12 बजे तक रद्द हो गई हैं। एयरलाइन्स कंपनियों ने यात्रियों से अनुरोध किया कि फ्लाइट का स्टेट्स चेक करके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकले। हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी हुए हैं।

स्पाइसजेट एयरलाइन का बड़ा फैसला
पाकिस्तान में आतंकवाद पर भारत के प्रहार के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद हैं. उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इसको देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं और फ्लाइट की स्थिति की जांच लें.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा है कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं. बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी जरूर करें.
पाकिस्तान ने एयरस्पेस को किया बंद
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसी हालात हैं. उसने 48 घंटे के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.

×
Date : 07 May 2025 Posted By : EDITOR
Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक का असर उड़ानों पर: श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद
News Image

Operation Sindoor : एयर स्ट्राइक का असर उड़ानों पर:श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद

भारतीय हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद

आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर

नई दिल्ली: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हवाई हमला किया। इस हमले से पाकिस्तान में काफी तबाही मची है। भारतीय सेना ने पीओके के धमोल, कोटली और मुजफ्फराबाद में भी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की।
वहीं, इस हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के लाहौर हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया है और उसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सियालकोट हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का देशभर की उड़ानों पर असर पड़ा है। श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज, जामनगर एयरपोर्ट्स शामिल हैं। हवाई यात्रा पूरी तरह से प्रभावित है।
एयर स्ट्राइक के बाद एयरलाइन्स कंपनियों ने यह जानकारी दी है। एअर इंडिया ने बताया- जम्मू, श्रीनगर, लेह समेत 9 एयरपोर्ट्स की सभी फ्लाइट्स आज दोपहर 12 बजे तक रद्द हो गई हैं। एयरलाइन्स कंपनियों ने यात्रियों से अनुरोध किया कि फ्लाइट का स्टेट्स चेक करके बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकले। हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी हुए हैं।

स्पाइसजेट एयरलाइन का बड़ा फैसला
पाकिस्तान में आतंकवाद पर भारत के प्रहार के बाद स्पाइसजेट एयरलाइन ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद हैं. उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इसको देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं और फ्लाइट की स्थिति की जांच लें.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा है कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं. बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट के बारे में जानकारी जरूर करें.
पाकिस्तान ने एयरस्पेस को किया बंद
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसी हालात हैं. उसने 48 घंटे के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]