दिल्ली-एनसीआर में भयंकर आंधी-तूफान के बाद आई बारिश - Update Now News

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर आंधी-तूफान के बाद आई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में भयंकर आंधी-तूफान के बाद आई बारिश

UNN: दिल्ली में बुधवार (21 मई) देर शाम को हुई तेज आंधी और बारिश ने राष्ट्रीय राजधानी का मिजाज बदल दिया। एक ओर जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई तो कई जगहों पर ओलो भी पड़े। साथ ही आंधी-तूफान और बारिश की वजह से दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा पर भी असर पड़ा। इसके अलावा कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं। वहीं, निजामुद्दीन में तूफान की वजह से हाई मास्क लाइट का पोल गिर गया। गिरते पोल के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। भयंकर आंधी-तूफान के बाद आई बारिश के दौरान साउथ, नॉर्थ और वेस्ट दिल्ली में ओले भी गिरे। आंधी और बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि, हल्की बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तीन गुना चॉकलेट, तीन गुना प्यार: एक ‘दिलदारी’ भरा पल – Dinshaw ice cream ने विनोद कांबली के साथ लॉन्च किया नया कैंपेन उनकी असली जिंदगी की कहानी ने ऐड को बनाया सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि एक गहरा एहसास Mumbai: इस गर्मी, दिनशॉज भारत की सबसे पसंदीदा डेज़र्ट आदतों में […]

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज थम गया चुनाव प्रचार, मतदान 23 अप्रैल को नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है। जहां तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना […]