MP CM Mohan Yadav Seeks CBI Probe In Indore Missing Couple

राजा-सोनम रघुवंशी मामले में MP के CM मोहन यादव ने इंदौर लापता दंपत्ति मामले में CBI जांच की मांग की

#Meghalaya Honeymoon Mystery: राजा-सोनम रघुवंशी मामले में MP के CM मोहन यादव ने इंदौर लापता दंपत्ति मामले में CBI जांच की मांग की, पति मृत मिला, पत्नी अभी भी लापता

Indore: इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के शिलांग में लापता होने और राजा की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इस गंभीर प्रकरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की जांच की मांग.मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार सोनम रघुवंशी और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार मेघालय प्रशासन के संपर्क में हैं.
सीएम ने आगे बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और सोनम रघुवंशी को सुरक्षित वापस लाया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
11 मई को शादी, 23 मई से दोनों लापता हो गए
गौरतलब है कि 11 मई को शादी करने के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 23 मई से दोनों लापता हैं और 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला. सोनम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता और प्रशासनिक दबाव लगातार बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले की परतें अब जल्द खुलेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रैली को संबोधित कर कहा, 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा कोलकाता । बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के मथुरापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। टीएमसी […]

149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं में खासा उत्साह -सीएम धामी और शंकराचार्य ने किए प्रथम दर्शन चमोली। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के तहत चमोली जिले स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से खोल दिए गए। करीब 149 […]