I am walking in space like a child, learning to eat and drink

अंतरिक्ष में एक बच्चे की तरह चहलकदमी, खाना-पीना सीख रहा हूं

अंतरिक्ष में एक बच्चे की तरह चहलकदमी, खाना-पीना सीख रहा हूं

शुभांशु शुक्ला ने स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से भेजा संदेश

नई दिल्ली । कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से स्पेसएक्स के ड्रैगन यान से संदेश भेजा है। एक्सिओम मिशन-4 के साथ वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर जा रहे हैं। उन्होंने संदेश में कहा कि वे वहां बच्चों की तरह नई चीजें सीख रहे हैं। एक्सिओम-4 मिशन न केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि है, बल्कि भारत की वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में उभरती स्थिति का प्रमाण है।
शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से धरती के लोगों को नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि वे और उनका क्रू अंतरिक्ष में आकर खुश हैं। उन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि यह एक छोटा कदम है, लेकिन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक स्थिर और ठोस कदम है, अंतरिक्ष में चहलकदमी करना और खाना-पीना, एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं। शुभांशु ने बताया कि यह उनके लिए एक सपने जैसा था। उन्होंने पृथ्वी को ऊपर से देखा और माइक्रोग्रैविटी में तैरने का अनुभव किया। लॉन्च के 10 मिनट बाद उन्होंने सूरज और तारों को देखा।
शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रा उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा कि लॉन्च के बाद जब मैंने पृथ्वी को नीचे से देखा, तो ऐसा लगा जैसे कोई चित्रकार ने नीला और हरा रंग मिलाकर एक कैनवास बनाया हो। माइक्रोग्रैविटी में तैरना मजेदार है, लेकिन शुरुआत में थोड़ा अजीब लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद सामने आई भाजपा की राष्ट्रीय टीम संकेत दे रही है कि एक-एक नाम तय करने के लिए पूरा होमवर्क किया गया है। नेतृत्व की निगाह यदि नवीन टीम में नई […]

‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘सऊदी अरब में भीख न मांगें’, पाकिस्तान का हज यात्रियों को सख्त निर्देश इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में हज और उमराह के लिए जाने वाले अपने नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। पाकिस्तानी दूतावास ने कहा है कि भीख मांगना, बिना अनुमति पैसे इकट्ठा करना और वीजा नियमों का […]