Dhurandhar first look is out release in cinemas on 5th December

धुरंधर का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ आउट! 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

धुरंधर का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ आउट! 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

“धुरंधर” की पहली झलक यहां देखिए 

मुंबई : जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आज रणवीर सिंह के जन्मदिन पर 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म “धुरंधर” आदित्य धर ने लिखी, डायरेक्ट और प्रोड्यूस की है। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उन अज्ञात पुरुषोंकी, अनकही कहानियों को उजागर करेगी जो अब तक रहस्यमय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अपहरण, रहस्य आणि सस्पेन्सचा खेळ!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अपहरण, रहस्य आणि सस्पेन्सचा खेळ! ‘बोल बोल राणी’ची पहिली झलक प्रेक्षकांना खिळवणारी Mumbai: मराठी चित्रपटसृष्टीत सध्या नवनवीन प्रयोग होत आहेत. त्यातच आता प्रेक्षकांना खिळवून ठेवणारा एक उत्कठांवर्धक, थ्रिलर आणि सस्पेन्सने परिपूर्ण असा चित्रपट लवकरच प्रेक्षकांच्या भेटीला येत आहे. ‘न्यूझीलंड मोशन पिक्चर्स लिमिटेड’ निर्मित, सई ताम्हणकर, सुबोध भावे, चिन्मय मांडलेकर आणि […]

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, इंस्पेक्टर जेंडे से लेकर गवर्नर तक: 6 दिलचस्प सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब शोज़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, इंस्पेक्टर जेंडे से लेकर गवर्नर तक: 6 दिलचस्प सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब शोज़ Mumbai: असल घटनाओं पर आधारित फिल्में और वेब शोज़ हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं। इनमें दिखावा और अनावश्यक ड्रामा कम होता है, जबकि उन घटनाओं को सामने लाया […]