Omkareshwar Big decision regarding boat month of Shravan

omkareshwar : श्रावण मास में नाव संचालन को लेकर बड़ा निर्णय

omkareshwar : श्रावण मास में नाव संचालन को लेकर बड़ा निर्णय

ओंकारेश्वर – ( ललित दुबे ) श्रावण मास पर्व का शुभारंभ होते ही तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इसी क्रम में स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नाव संचालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी नाव मालिकों और नाव चालकों को सूचित किया गया है कि श्रावण मास के दौरान गौमुख घाट, केवलराम घाट, ब्रह्मपुरी घाट और नागर घाट से श्रद्धालुओं को नाव द्वारा ओंकार घाट, चकतीर्थ और कोटितीर्थ घाट तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पर भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ रहा है। हर शनिवार, रविवार और सोमवार को ओंकार घाट, चकतीर्थ घाट एवं कोटितीर्थ घाट पर नाव संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी नाव चालक या नाव मालिक द्वारा इन प्रतिबंधित दिवसों में निर्दिष्ट घाटों पर नाव चलाई जाती है या दर्शनार्थियों को छोड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने सभी नाव चालकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यह प्रतिबंध केवल श्रावण मास के शनिवार, रविवार और सोमवार के लिए लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]

Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में होंगे शामिल भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन […]